मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए देसी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से एक धंधेबाज़ की भी गिरफ्तारी की गई हैं। वहीं दूसरे जगह पर कार्रवाई करते हुए पांच लाख से अधिक की विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को दबोचा गया है। उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने इसकी जानकारी दी।
बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की करजा डीह में चोरी-छिपे देसी शराब बनाने का धंधा चल रहा है। उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव के नेतृत्व में तीन गठित कर छापेमारी की गई। टीम को देखकर मौके से धंधेबाज़ फरार हो गए। एक को जवानों ने खदेड़ कर दबोच लिया। मौके से भारी मात्रा में गुड़, जावा, और तरल पदार्थ समेत बनाने की सामग्री जब्त की गई। देसी शराब के अड्डे को ध्वस्त कर दिया गया। गिरफ्तार अरोपित के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।


करजा डीह में चोरी-छिपे देसी शराब बनाने का धंधा चल रहा था।

पिकअप वैन से मिली शराब
इधर, मुसहरी थाना के रोहुआ में उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव ने टीम के साथ छापेमारी की। वहां से एक पिकअप वैन पर लोड करीब पांच लाख से अधिक की शराब जब्त की गईं। मौके से एक कारोबारी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब 77 कार्टन है। आरोपित ने पूछताछ में धंधे में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में भी जानकारी दी है। इसी आधार पर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। जब्त की गई शराब को मुसहरी और इसके आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी थी। तभी उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर धंधेबाज़ों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।




Leave a Reply