नामांकन के दौरान न’शे’ में गि’रफ्तार पूर्व मुखिया पति मुक्तेश्वर पांडेय उर्फ चुमन पांडेय को मोतीपुर पुलिस शनिवार को लग्जरी गाड़ी में कोर्ट परिसर लेकर पहुंची। यूपी नंबर की लग्जरी गाड़ी से उसे पहले सदर अस्पताल लाया गया। वहां मेडिकल जांच करायी गई। इसके बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। उक्त लग्जरी गाड़ी एक अन्य शराब कांड में जब्त की गई थी। इसको लेकर पुलिस सवालों के घेर में है।

मोतीपुर थाने के पास आधा दर्जन गाड़ी है। इसके बावजूद चुमन को जब्त लग्जरी गाड़ी से कोर्ट व अस्पताल ले जाया गया। मामला जब तूल पकड़ लिया तो पुलिस अधिकारी व थानेदार कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि लग्जरी गाड़ी से आरोपित को अस्पताल ले जाने के संबंध में जांच की जा रही है। पूर्व में पुलिस ने शराब के मामले में लक्जरी गाड़ी को बरामद की थी। गाड़ी को एवीआई से जांच कराने के लिए डीटीओ कार्यालय ले जाया जा रहा था। इस दौरान आरोपित मुक्तेश्वर को गाड़ी में बैठा लिया गया। संबंधित अधिकारी से पूछताछ कर कार्रवाई होगी।




Leave a Reply