BIHARBreaking NewsSTATE

गर्लफ्रेंड संग धराने पर चप्पल की माला पहनाकर घुमाया

पूर्णिया के कृत्यानंदनगर गणेशपुर पंचायत के डहरिया जमाई टोला आदिवासी गांव में एक शादीशुदा बिजली मिस्त्री को शनिवार देर रात आदिवासी समुदाय की एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ा गया। इससे आक्रोशित लोगों ने पहले दोनों का बाल मुंडन कराकर उन्हें गांव में घुमाया, फिर दोनों की शादी करा दी। परोरा गांव निवासी बिजली मिस्त्री सुरेन्द्र राय (42 वर्ष) का पिछले कुछ वर्षों से आदिवासी गांव डहरिया के जमाई टोला की एक 20 वर्षीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

शुक्रवार की शाम आदिवासी समाज के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस स्थिति में पकड़ाने के बाद पहले दोनों की जमकर पिटाई की गई। बाद में समाज के लोगों ने दोनों का बाल मुंडन कर गले में जूते का माला पहना कर उन्हें गांव में घुमाया। आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो,इसलिए दोनों का बाल मुंडन कराकर उन्हें समाज में घुमाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों की आदिवासी रीति-रिवाज से शादी करा दी। शादी के बाद समाज के लोगों ने युवती को ऑटो पर बिठाकर उसे लड़के के साथ घर भेज दिया। इस शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। इधर,केनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली है और न ही किसी ने कोई आवेदन ही दिया है।

ग्रामीणों ने दोनों की शादी भी करवा दी।

ग्रामीणों ने दोनों की शादी भी करवा दी।

आदिवासी टोला डहरिया के मरड़ राम मुर्मू ने बताया कि बिजली मिस्त्री सुरेन्द्र राय को इससे पहले दो बार लड़की के घर पर पकड़ा गया था। इसके बाद उसे समझा-बुझा कर छोड़ दिया गया। लेकिन, जब तीसरी बार दोनों को रंगेहाथ पकड़ा गया तो आदिवासी समाज व पंचायत के सरपंच आदि को बुलाकर सबों के सामने दोनों की शादी कराई गई। शादी के बाद लड़की-लड़के को ऑटो पर बिठाकर विदा किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.