BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में जमीन के अंदर से निकली श’राब की पेटी / गड्ढा से 100 कार्टन श’राब बरा’मद

मुजफ्फरपुर में धंधेबाज़ शराब छुपाने के नित्य नए-नए तरीके अपनाते हैं। कभी दूध के केन से तो कभी ट्रकों में बने तहखाने से शराब बरामद होते हैं। ताज़ा मामला जिले के हथौड़ी इलाके का है। जहां उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए जमीन खोदकर शराब की पेटी जब्त की है। धंधेबाज ने करीब पांच फीट जमीन खोदकर गड्ढा किया। फिर इसमें प्लास्टिक डालकर इसपर शराब की पेटी को रखकर ऊपर से मिट्टी भर दिया। ताकि किसी को पता नहीं लगे और धीरे-धीरे शराब को वहां से सप्लाई कर सके। लेकिन, उत्पाद विभाग की टीम को इसकी भनक लग गयी। उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव के नेतृत्व में देर रात छापेमारी की गई। कुदाल और फावड़ा से गड्ढा खोदा गया। उसमे से करीब 100 कार्टन शराब जब्त की गई। मौके से धंधेबाज़ फरार हो गए। उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने बताया कि शराब माफियाओं की पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी को लेकर हथौड़ी पुलिस की मदद से छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी को दबोच लिया जाएगा।

एक सप्ताह पूर्व मंगाई थी खेप

छानबीन में पता लगा की स्थानीय धंधेबाजों ने एक सप्ताह पूर्व दूर प्रदेश से इसकी खेप मंगाई थी। ताकि पंचायत चुनाव में इसे खपा सके। आशंका जताई जा रही है कि इसमें से एक सौ से अधिक कार्टन विभिन्न इलाकों में सप्लाई भी की जा चुकी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

हथौड़ी में शराब का धंधा जोरों पर

शराबबंदी के बाद से ही हथौड़ी का क्षेत्र काफी संवेदनशील रहा है। यहां दो धंधेबाजों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में कई बार बंदूकें गरजीं है। फिलहाल, दोनों जेल में बंद हैं। बावजूद इसके यहां पर शराब का धंधा नहीं रुका है। देसी शराब के साथ स्प्रिट से भी शराब बनाने का धंधा चोरी छिपे खूब चलता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.