मुजफ्फरपुर जिले में जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर काफी सक्रिय है। ताजा मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्तिथ झिटकहिया का है। जहां तीन शातिर जेवर ठगने के लिए मोहल्ले में घूम रहे थे। इसी दौरान ठगी का शिकार हुई एक महिला ने तीनों को पहचान लिया। फिर, शोर मचाकर स्थानीय लोगो की मदद से तीनों को पकड़ा गया। इसके बाद पिटाई की गई। वही, घटना की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद लोगो ने तीनो शातिरों को पुलिस के हवाले सौंप दिया।
इस मामले में पुलिस ने तीनों से पूछताछ की है। पूछताछ में तीनों में महिला से ठगी करने की बात स्वीकार की है। इधर, तीनों के खिलाफ झिटकहिया निवासी बबलू कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि बीते 18 सितंबर को तीनों शातिरों ने उनकी पत्नी से 70 हजार रुपये के जेवर की ठगी कर ली थी। फिर, मौके से फरार हो गया था। उसकी काफी दिन से तलाश कर रहा था। इसी दौरान वह दोबारा मोहल्ले में दिख गया।


मोहल्ले में ही अन्य महिला को ठगने के लिए पहुंचा था। इसके बाद उसे किसी तरह पकड़ा गया। पकड़ने के बाद पुलिस को सौपा गया। गिरफ्तार शातिरों में पटना जिले के नेउड़ा इलाके का रहने वाला बबलू नट, महानन्दा लथौड व नवादा जिले के कादिरगंज थाना इलाके का शिराज लथौड है। मामले में ब्रह्मपुरा थाना के प्रभारी थानेदार मनोज देव ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।




Leave a Reply