MUZAFFARPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से चल रहे भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम “सेवाऔर समर्पण” अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाo मेजर दुर्गा शंकर के नेतृत्व में प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय भवानी नर्सिंग होम में निशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
चिकित्सा शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार भाजपा के सह प्रभारी सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के आरंभ में चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक मेजर डाo दुर्गा शंकर ने मंचासिन अतिथियों का शौल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा की पिछले 67 सालों में जो सम्मान और गौरव दुनिया के समक्ष देश को मिलना चाहिए था वह भारत को नहीं मिल पाया। किन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु की राह पर अग्रसर है आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य गांव, गरीब व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। उसे सरकार द्वारा दिए गए लाभों को पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर सेवा का संकल्प दोहराते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा के रूप में अलग-अलग काम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मना रही है. जिस तरह देश के प्रधानमंत्री सेवा ही समर्पण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के लोग भी सेवा भाव से उनका जन्मदिन मना रहे हैं. यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है. इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। इस प्रकार से देश भर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण अभियान चला कर प्रधानमंत्री के जन सेवा के संकल्प को पूरा कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव से प्रेरित होकर कार्यकर्ता जिले भर में पिछले 19 दिनों से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा के कार्य कर रहे हैं चिकित्सा प्रकोष्ठ भी आज निशुल्क जाँच शिविर के माध्यम से आम जन की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमारे डॉक्टरों ने जिस प्रकार से सेवा की, अपनी जान जोखिम में डालकर गरीबों की सेवा की हम आशा करते हैं कि आगे भी आने वाले समय में हमारे चिकित्सक बंधु गरीबों और जरूरतमंद की निरंतर सेवा करेंगे।


जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित शिविर में दर्जनों कार्यकर्ता सहित उपस्थित 117 मरीज़ों की बीपी ,सुगर और आँख की जाँच करते हुए निशुल्क दवा का वितरण किया गया। साथ ही चिकित्सकों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य संबंधित उचित सलाह दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाo राजेश वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी के साथ मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मनोज सिंह जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, जिला मंत्री सुरेश चौधरी भोला, संजीव झा, डाo ममता रानी, संतोष साहेब, ओमप्रकाश कुमार, रविरंजन शुक्ला, अभिषेक सौरभ, आशीष अग्रवाल, धनंजय झा, सुजीत कुमार, अलिमुद्दिन चुन्नू, मोo नसीम, प्रभात कुमार, हरिकिशोर बैठा की उपस्थिति रही।




Leave a Reply