BIHARBreaking News

कांग्रेस के बाद अब पप्पू यादव ने की नीतीश कुमार की तारीफ, आखिर क्या हैं सियासी मायने?

पटना. बिहार की राजनीति में इन दिनों पक्ष से लेकर विपक्ष तक नीतीश कुमार की तारीफ में लगा है. एक तरफ जहां पप्पू यादव नीतीश कुमार के तारीफ में उतर आए हैं. वही, कांग्रेस भी नीतीश को लेकर हमदर्दी दिखाना शुरू कर दिया है. मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव मंगलवार को जब पांच महीने के जेल के बाद जमानत पर बाहर आये तो उन्होंने भी सीएम नीतीश की शान में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए. पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की

पप्पू यादव ने कहा कि जेल में रहने के दौरान मेरे स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा गया इसके लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं. पांच महीने जेल में रहने के दौरान स्वास्थ्य पर बारीकी से ध्यान रखा गया. पप्पू यादव ने मीडिया से आगे बात करते हुए बीजेपी और आरजेडी पर हमला बोला. जाप प्रमुख ने कहा कि विपक्ष सिर्फ नीतीश कुमार से सवाल करती है जबकि ईडी और सीबीआई के डर से बीजेपी से कोई सवाल नही पूछता. शायद इसी वजह से ईडी और सीबीआई इनकी सम्पति को भी जब्त नहीं करती.

अपने जेल जाने की बात को लेकर बीजेपी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कोरोना के वक्त बीजेपी नेता एम्बुलेंस को अपने घर मे छिपा कर रखा था जिसे लोगो की मदद के लिए मामले को सामने लाया. लेकिन, चार मंत्री और दो पदाधिकारियों ने साजिश के तहत मुझे फंसाया और जेल भिजवाया.

कांग्रेस में विलय को लेकर रखी शर्त
पप्पू यादव ने कांग्रेस के विलय के प्रस्ताव पर कहा कि कांग्रेस में विलय को लेकर पार्टी के संसदीय बोर्ड में मामले को रखेंगे. इस मामले में पहले राहुल गांधी से मुलाकात होगी उसके बाद आगे सोचा जाएगा. विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की मदद को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि अगर कांग्रेस आरजेडी से अलग हो जाती है तो फिर मदद जरूर करूंगा.

नीतीश को लेकर कांग्रेस के नेता का भी रहा है सॉफ्ट कॉर्नर
नीतीश कुमार को लेकर पप्पू यादव का ही सिर्फ साफ्ट कॉर्नर है, ऐसा नहीं है. कांग्रेस नेताओं ने भी नीतीश कुमार को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर दिखाया है. कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया कि जब कांग्रेस नीतीश कुमार के साथ थे तो जीत का स्ट्राइक रेट ज्यादा अच्छा था. भविष्य में नीतीश के साथ गठबंधन पर कहा कि बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुले हुए हैं.

बता दें कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी ने कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती और तारापुर से अरुण कुमार साह को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस की ओर से कुशेश्वरस्थान में अशोक राम के बेटे अतिरेक कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है. महागठबंधन में बिखराव की खबरों के बीच सीएम नीतीश कुमार की कांग्रेस और पप्पू यादव द्वारा सीएम नीतीश कुमार की तारीफ के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.