मुजफ्फरपुर में राम जानकी मंदिर से चोरों ने श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चो’री कर ली। घ’टना नगर थाना क्षेत्र के अंडी गोला इलाके में स्थित राम जानकी मंदिर की है। उन्होंने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दे दिया। मूर्ति के साथ ही आसन, सिंघासन, लड्डू गोपाल, थाली, लोटा, कटोरा, घंटी समेत अन्य कई सामन चोरी कर लिए गए थे। उनके अनुसार लगभग 10 लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। वहीं, 10 किमी दूर कच्ची पक्की में तीन दुकानों मे भी उन्होंने हाथ साफ कर दिया।
पुजारी का बेटा बोला वैक्सीन लेकर सोया था


इस वारदात को लेकर मंदिर के पुजारी के बेटे धीरज कुमार झा ने बताया कि मंगलवार को वह वैक्सीन लेकर पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे वह नीचे ही सो गए। जबकि, माता-पिता मंदिर के ऊपर सोए थे। बुधवार सुबह पिता उठे तो देखा की गेट का ताला टूटा था। वहीं, श्रीकृष्ण की मूर्ति गायब थी। इसके अलावा आसन, सिंघासन, लड्डू गोपाल, थाली, लोटा, कटोरा, घंटी समेत अन्य कई सामन चोरी कर लिए गए थे। जांच करने पर पता चला कि छोटे गेट का ताला टूटा था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी।

कच्ची पक्की इलाके में तीन दुकानों में चोरी
इधर, दूसरी तरफ चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की इलाके में भी जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने इलाके की तीन दुकानों में चोरी कर ली। इससे दुकानदारों में काफी आक्रोश है। घटना की सूचना पर पुलिस छानबीन करने घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चोरों ने आलू प्याज के थोक विक्रेता सुरेश साह, फर्नीचर दुकानदार सुनील शर्मा व एक सर्विस सेंटर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। बीते दिनों पूर्व कच्ची-पक्की में ही एटीएम काटकर 20 लाख कैश उड़ा लिए थे। जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी है।





Leave a Reply