BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZAFFARPUR के सिकंदरपुर चौक पर मुंबई लालबाग के राजा गणपति जी के तर्ज पर बनेगी प्रतिमा और भव्य पंडाल

MUZAFFARPUR : श्री श्री 108 बाबा अजगैबीनाथ दुर्गा पूजा समिति रामगढ चौक (सिकंदरपुर चौक ) पिछले दो वर्षों से कोरोना काल को देखते हुए सरकार के आदेशो का पालन करते हुए माता का स्थापन नही हो पा रहा था वरन पिछले दो वर्षो से केवल कलश स्थापना ही होता था. पर इस वर्ष सरकार द्वारा आदेश पारित किये जाने के बाद धूम धाम से माता की प्रतिमा विस्थापित की जाएगी.

इस वर्ष मुम्बई में हुए वर्ष 2021 में लालबाग में विराजमान लालबाग के राजा गणपति जी के तर्ज पर इस वर्ष माँ दुर्गा की प्रतिमा और भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा, जिस तरह से लाइट पेंटिंग को दर्शाया गया था ठीक उसी तरह यहाँ भी उसी तर्ज पर दर्शाया जाएगा, माता की प्रतिमा मुकुट कला का निर्माण मुन्ना जी द्वारा किया जा रहा है जो की हर वर्ष उन्ही के हाथों माता की प्रतिमा बनते आई है.

इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजा पंडाल में सिर्फ पंडित जी ही रहेंगे वहीं पूजा समिति के सभी सदस्य मास्क पहन कर रहेंगे और समिति की ओर से सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की जा रही है. पूजा समिति द्वारा शामिल सदस्यों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष – सोनू कुमार, सचिव – हर्ष अग्रवाल, उपाध्यक्ष – बॉबी राज, कोषाध्यक्ष – रवि महतो, मुख्य पुजारी – संजय मिश्रा, विजय कुमार, अमरदीप गुप्ता, देव कुमार, आशीष शर्मा, संजय कुमार, दिनेश कुमार, मिंटू कुमार, गुड्डू कुमार आदि हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.