Bihar Panchayat Election: पंचायत चुनाव को लेकर गायघाट में अधिकारियों ने कसी कमर, दिए अहम निर्देश
Repoted by Deepak ।
बिहार में होने वाले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग (state election commission) पूरी तरह तैयार है. 11 चरणों में होने वाले इस चुनाव को शंतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हालांकि प्रशासन के लिए एक चुनौती माना जा रहा है.वैसे, इस चुनाव को शंतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग (state election commission) ने राज्य पुलिस को कई प्रकार के निर्देश दिए हैं. आयोग ने स्पष्ट कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव शांहितपूर्ण ढंग से कराए जाएं. आयोग ने कहा है कि असमाजिक, उपद्रवी और अशांति पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा ग्रामीणों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए. सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस अपराधियों से निपटने के लिए प्रत्येक प्रखंड में 50-50 मोटरसाइकिल दस्ते का गठन करने जा रही है. इस टीम को पुलिस ने बिहार पंचायत चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार किया है. पुलिस ने गांवों में पैनी नजर रखने की कवायद प्रारंभ कर दी है. चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं पड़े इसे लेकर पुलिस के जवान डंडे और हथियार से लैस होकर गांव-गांव बाइक से जाकर गश्त करेंगे।बीडीओ डां विमल कुमार ने बताया कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र आठवे चरण में पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए एनआर रसीद भी कांटे जा रहें हैं ।तैयारी तेज हो गया है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पंचायत आम निर्वाचन चुनाव को लेकर गायघाट पुलिस ने भी अपराधियों पर नज़र रख दी है। धारा 107,116 के तहत अधिकांश गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कारवाई की जा रही है।








Leave a Reply