Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

अरविंद त्रिवेदी नहीं अमरीश पुरी थे ‘रावण’ के किरदार लिए रामानंद सागर की पहली पसंद, ऐसे मिला था ऐतिहासिक रोल

नई दिल्ली: रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayan Ravan) में रावण का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi Death) का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने तथा कई अंगों के काम नहीं करने चलते उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई में होगा. वे 82 साल के थे

रामायण में रावण का किरदार निभाने के बाद अरविंद त्रिवेदी को पहचान मिली थी. 2020 में रामायण का टीवी पर फिर से प्रसारण किए जाने के बाद वो काफी चर्चा में आए थे. 1987 में पहली बार रामायण का प्रसारण हुआ था लेकिन 2020 में अरविंद त्रिवेदी को बतौर रावण हर वर्ग के दर्शकों ने पसंद किया. अरविंद त्रिवेदी के रावण का रोल करने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि रामायण में रावण के किरदार के लिए अरविंद त्रिवेदी पहली पसंद नहीं थे. इस रोल के लिए राम का किरदान निभाने वाले अरुण गोविल समेत सभी सदस्य चाहते थे कि अमरीश पुरी इस किरदार को निभाएं. सभी का एक मत यही था कि वही इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं.

रामायण के ऑडिशन के समय अरविंद त्रिवेदी गुजराती फिल्मों में काम करते थे. वो खासकर रावण के किरदार का ऑडिशन देने के लिए मुंबई आए. ऑडिशन में ही रामानंद सागर को लग गया था कि रावण के किरदार के लिए वही परफेक्ट हैं. एक इंटरव्यू में अरविंद ने बताया था कि रामानंद सागर उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ गए थे कि अरविंद रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं.

अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज सुबह मुंबई में होगा. (फोटो साभारः Twitter @RealArvind_)

रावण के लिए रामानंद सागर को एक ऐसे एक्टर की तलाश थी जो बुद्धिमान और बलवान दोनों लगे. इसके बाद अरविंद त्रिवेदी ने जिस तरह रावण का किरदार निभाया वो ऐतिहासिक हो गया. आज भी रावण के तौर पर अरविंद त्रिवेदी के परफेक्शन को कोई मैच नहीं कर पाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.