BIHARBreaking NewsSTATE

भारी बारिश के कारण घर गिरा; अंदर सो रही मां-बेटी समेत 3 की दबकर मौ’त

समस्तीपुर में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में मां-बेटी और दादी है जबकि घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के हेतिमपुर गांव की है। रविवार देर रात ईंट-मिट्टी व खपरैल का बना मकान अचानक गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

इधर, घट’ना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और श’वों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉ’र्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, परिवार से 6 लोग एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर की छत और दीवार गिर गई। मलबे में सभी छह लोग दब गए। दबने से तीन लोगों की मौ’त हो गई जबकि 3 बच्चों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

मृ’तक की पहचान गांव के ही उमेश राय की पत्नी राम सखी देवी (68 वर्ष) कैलाश राय की पत्नी सोनिया देवी (32 वर्ष) उसकी बेटी स्नेहा कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घाय’लों कैलाश राय की पुत्री गुड्डी कुमारी, नेहा कुमारी व पुत्र गणेश कुमार शामिल है।

प्रशासन से पीड़ित परिवार को 4-4 लाख की सहायता राशि देने की मांग
इधर, घ’टना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ पी’ड़ित परिवार के घर के बाहर जुटने लगी। सीओ अजय कुमार ने घट’नास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों को आपदा विभाग के तहत तत्काल 60 हजार रुपए की नगद सहायता राशि प्रदान किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पी’ड़ित परिवार को 4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान करने की मांग की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.