मुजफ्फरपुर सदर थाना के कच्ची पक्की स्थित AXIS बैंक के ATM से 20 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। ATM का CCTV तो लुटेरा में क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसमें सिर्फ एक नका’बपोश लुटेरा को स्प्रे करते पांच सेकेंड के लिया देखा गया। वहीं चौक पर स्थित एक दुकान में लगे CCTV को पुलिस ने जब खंगाला तो इसमें एक लग्जरी कार से करीब आधा दर्जन की संख्या में लु’टेरा आए थे। कार को चौक पर ही खड़ा कर ATM को गैस कटर से का’टने गए थे। ड्राइवर कार को स्टार्ट कर चौक पर रुका हुआ था। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत हो तो फौरन वहां से भाग सके।
हालांकि, डेढ़ घंटे तक आराम से ATM को काटकर 20 लाख रुपये लू’टकर भाग निकले। सबसे अहम बात ये रही की सदर थाना की गश्ती गाड़ी वहां से पांच मिनट पहले दिघरा की तरफ गयी थी। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है की आखिर ये कैसी गश्ती पुलिस की होती है। वहीं दूसरे CCTV फुटेज को पुलिस ने गोपनीय रखा है। दुकानदार को भी सख्त हिदायत दी है की इसे सार्वजनिक नहीं करें।
किराना दुकानदार को मा’री थी गो’ली
गत माह कच्ची पक्की चौक पर स्थित एक किराना दुकान के दुकानदार को अप’राधियों ने लू’ट का विरोध करने पर गो’ली मार’कर घा’यल कर दिया था। इस घटना के बाद भी सदर पुलिस ने सबक नहीं लिया और चौक पर विशेष निगरानी नहीं बरती गई। इससे स्पष्ट होता है की क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस कितनी सजग है।


दिनद’हाड़े लू’ट लिए थे 25 लाख रुपए
एक साल पूर्व बेखौ’फ अप’राधियों ने दिनद‘हाड़े कच्ची पक्की चौक पर कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 25 लाख रुपये लू’ट लिए थे। उक्त रुपये इसी AXIS बैंक के AT’M में जमा किया जा रहा था। उसी दौरान अप’राधियों ने घट’ना को अंजाम दिया था। इस मामले में सदर थाना की पुलिस अबतक कोई का’र्रवाई नहीं कर सकी। यहां तक की एक भी अप’राधी गिर’फ्तार नहीं किये का सके।

फुटेज से गिरोह का पता लगा रही पुलिस
ATM से 20 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस फुटेज के सहारे आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। कहा जा रहा है की लूटेरे शहरी क्षेत्र के ही हैं। रेकी कर पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। लूटेरों को पता था की रात में ATM पर कोई गार्ड नहीं रहता है। वे लोग पुलिस की भी रैकी कर रहे थे। गश्ती दल के वहां से निकलते ही घटना को अंजाम देने में जुट गए।





Leave a Reply