भागलपुर में पत्नी से गुस्साए एक शख्स ने अपने ससुराल के घर में आग लगा दी। इस घट’ना में उसकी सास की मौ’त हो गयी, जबकि ससुर और बेटे की हालत गंभीर है। मृ’तका 50 वर्षीय पत्नी कलावती देवी, सुरेश मंडल की पत्नी है। घट’ना में सुरेश मंडल और उसका नाती आदित्य बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।
घटना एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में देर रात 11 बजे के आसपास हुई। इस संबंध में मृ’तका के भाई संतोष मंडल ने बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी को पति मनोज मंडल ने घर से भगा दिया था। वह अपने मायके आ गयी थी। बाद में गुस्साए मनोज मंडल ने पेट्रोल छिड़क कर घर में आग लगा दिया। इससे पहले कल दिन में भी हथियार दिखाकर सास-ससुर और पत्नी को जान से मार देने की धमकी दे रहा था।



मृतका के शव के साथ बेटी और परिवार के लोग।
क्या कहती है बेटी
घटना के संबंध में मृतका की बेटी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिरमतपुर पंचायत के कॉलनी टोला निवासी मनोज मंडल से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन मनोज मंडल दिन-रात नशा करता रहता है। इस बात को लेकर जब भी उसे मना करती, तो वह लक्ष्मी के साथ मारपीट करता था। 28 सितंबर को भी इसी बात को लेकर उसने लक्ष्मी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था।
लक्ष्मी ने पहले तो अपने नवजात शिशु और बेटे के साथ पड़ोस के मंगली दीदी के घर में शरण ली। लेकिन दो दिन के बाद भी जब मनोज मंडल उसे घर ले जाने को तैयार नहीं हुआ, तब वह मजबूर होकर अपने मायके आ गयी।

ससुर हैं प्रत्यक्षदर्शी
आग लगाने वाले मनोज मंडल के ससुर सुरेश मंडल ने बताया कि रात में घर के सभी लोग सोए हुए थे। तभी मनोज मंडल आया और घर में पेट्रोल छिड़कने लगा। सुरेश मंडल ने उसे ऐसा करते अपनी आंखों से देखा। जबतक उसे पकड़ने की कोशिश की, तबतक वह माचिस जलाकर फरार हो गया।
जाम की वजह से महिला की हुई मौत
कलावती देवी के एक रिश्तेदार ने बताया कि हमलोगों को पड़ोसी के द्वारा घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही हमलोग थाना पर पहुंचे। क्योंकि पड़ोसी घटना के बाद सभी को थाना ले आये थे। थाना से उनको पीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर मायागंज अस्पताल भेज दिया। लेकिन कहलगांव से भागलपुर तक लगे ट्रकों के जाम की वजह से हमलोगों को पहुंचने में 6 घंटे लग गए, जिससे कलावती देवी की मौत हो गयी।

क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में एकचारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इलाज के लिए सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी मनोज मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल अभी वह पुलिस के गिरफ्त से बाहर है, लेकिन बहुत जल्द गिरफ्त में होगा।




Leave a Reply