BIHARBreaking NewsSTATE

गया में जानलेवा बु’खार कह’र, 72 घंटे में सगी बहनों की मौ’त, SKMCH में सात बच्चे भर्ती

बिहार के गया जिले जानलेवा बु’खार की चपे’ट में आने से 72 घंटों के अंदर सगी बहनों की मौत हो गई। इमामगंज प्रखंड के बसेता गांव की यह घटना है। जानकारी के अनुसार छठी क्लास में पढ़ने वाली पिंकी कुमारी की मौ’त बुधवार को और दसवीं में पढ़ने वाली पल्लवी की मौत शुक्रवार को हो गई। दोनों बहनों को बुखार की शिकायत थी।

वहीं दूसरी ओर वायरल बुखार से केजरीवाल अस्पताल में गुरुवार को 25 बच्चे भर्ती किए गए। इसके अलावा एसकेएमसीएच में सात बच्चे भर्ती हुए। केजरीवाल अस्पताल के सहायक कार्यालय अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 24 बच्चों को डिस्चार्ज भी किया गया है। किसी बच्चे में ब्रोंकोलाइटिस का लक्ष्ण नहीं था। एसकेएमसीएच से छह बच्चों को डिस्चार्ज किया गया। एसकेएमसीएच में अभी 58 बच्चों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.