BIHARBreaking NewsSTATEUncategorized

#MUZAFFARPUR : शीतल, शांत और निडरता से आगे बढ़ने का संदेश देती हैं नदियाँ : रंजन कुमार

मुजफ्फरपुर : ‘नदी हमें प्रत्येक परिस्थिति में शीतल, शांत और लगातार निडर होकर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है”

भाजपा के देशव्यापी सेवा और समर्पण अभियान के तहत नमामि गंगे महाआरती के दौरान सिकंदरपुर स्थित सीढ़ी घाट पर सनातनी परंपरा व संस्कृति की अनोखी छटा दिखी। शुक्रवार की देर शाम गंगा महाआरती व जलते दियों से सिकंदरपुर सीढ़ी घाट जगमगा उठा। पंडितों ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की। मंत्रोच्चार, शिव तांडव की प्रस्तुती के साथ आरती की झलक ने बड़ी संख्या में महाआरती देखने पंहुचे लोगों का मन मोह लिया।

नमामि गंगे महाआरती का उद्घाटन कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव व अन्य नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि नदी का न सिर्फ़ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है बल्कि देश की 40% आबादी आज भी नदी पर निर्भर है। अतः नदियों की सफाई एक आर्थिक एजेंडा भी है”। इस सोच को कार्यान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गंगा नदी के प्रदूषण को समाप्त करने और नदी को पुनर्जीवित करने के लिए ‘नमामि गंगे’ नामक एक एकीकृत गंगा संरक्षण मिशन का शुभारंभ किया जिसके तहत देश भर में अभियान चलाकर नदी एवं तालाबों को प्रदुषण मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हमलोग आये दिन कहते है , कचरा मत फेको मगर हम में से ही कुछ व्यक्ति नदियों को गन्दा करते हुए पाए जाते है। नदियों का प्रदूषण इन सब की वजह से हो रहा है। इसलिए नदियों की सफाई करना अत्यंत आवश्यक है। वरना एक समय ऐसा आएगा कि पीने के लिए पानी नहीं बचेगा। नदियों को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्त्तव्य है। यह हम सबको मिलकर करना होगा क्योंकि नदी हमारे लिए जीवनदायिनी ही नही बल्कि प्रत्येक परिस्थिति में शीतल, शांत, लगातार और निर्भय रहकर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है

इसके पूर्व स्थानीय महाकाल सेवा समिति के अनिल महाकाल एवं कलाकारों ने शिव तांडव प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
वहीं शुक्रवार को प्रातः ही भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सीढ़ी घाट की सफाई कर नदि से कचरा एवं पॉलिथिन वगैरह हटा कर पूरे घाट की सफाई की तथा टॉवर चौक एवं छाता बाजार चौक स्थित महात्मा गाँधी के प्रतिमा स्थल की भी सफाई की.
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नदी, तालाब व अन्य जल स्त्रोतों को गंगा मानकर ही साफ-सुथरा रखने के लिए भाजपा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 71 स्थानों पर नदी, तालाब एवं घाटों की सफाई का अभियान चलाया। इसके तहत 71 स्थानों पर महाआरती का भी विशेष आयोजन किया गया।
बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक ने सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर महाआरती करवाई.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी,निर्मला साहू, जिला मंत्री सुरेश चौधरी, संजीव झा, संतोष साहेब, ऋतुराज, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आलोक राजा, संचित शाही,सुजीत कुमार, रविरंजन शुक्ला, अमित रंजन, डॉ रागिनी रानी, उमेश पाण्डेय, अभिषेक सौरभ, अनिल सिंह, प्रशांत तिवारी, नंद किशोर पासवान, प्रणव भूषण, पवन दुबे, मनोहर कुमार, रामलगन राय,आनंद सिंह, पारसनाथ प्रसाद, मोहन सहनी, प्रवीण झा, विकास कुमार, सन्नी कुमार, राधवेन्द्र शर्मा, किशोर सिंह, देवकांत झा, रीता पराशर, विजय पाण्डेय आदि शामिल हुए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.