BIHARBreaking NewsSTATE

MUZAFFARPUR : पूर्व मंत्री द्वारा कांटी किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन, कहा- सरकारी योजना का उठायें भरपूर लाभ

#MUZAFFARPUR : पूर्व मंत्री द्वारा कांटी किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन, कहा- सरकारी योजना का उठायें भरपूर लाभ

MUZAFFARPUR : राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के हरचंदा चौक पर फीता काटकर कांटी किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह संस्था किसानों के लिए वरदान साबित होगा। किसान इस संस्था के माध्यम से अपने उत्पादन का सही मूल्य प्राप्त करेंगे, वही इस कंपनी का प्रोडक्ट सस्ते दर पर खरीदने कर अधिक लाभान्वित होंगे।


उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से चलने वाली यह संस्था निश्चित रूप से स्थानीय किसानों को सही बाजार व अन्न भंडारण में सहयोग करेगी। उन्होंने इस कंपनी के संचालन मंडल के सदस्यों से अपील करते हुए कहा की फिलवक्त स्थानीय किसानो की स्थिति काफी बद से बदतर है। ऐसे में सरकारी योजनाओं का सही जानकारी उन तक पहुंचा कर और इस कंपनी से जोड़ें। तभी उनका विश्वास आपके लिए बड़ा पूजी बनेगा। इस मौके पर उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी सुबोध पांडे ने किया।


मौके पर उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को देते हुए उनसे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अपील किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कृषि विभाग के प्रियदर्शनी, अंजलि प्रकाश, दिलीप कुमार गुप्ता, रमेश पासवान, कुमार अभिषेक, मुकेश शर्मा, विनय कुमार साह, कमलेश कुमार, संजय चौधरी, सुमन देवी, अनीता राज, नवल किशोर, हर देव ठाकुर सहित कई किसान प्रतिनिधियों ने किसानों को संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.