BIHARBreaking NewsSTATE

यात्रियों से भरी बस पलटी, 24 घायल / जितिया पर्व को लेकर गंगा नदी में नहाने आए थे 35 लोग

बक्सर में गुरुवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलट हाइवे किनारे खाई में पलट गई। इसमें दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर तियरा के पास राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा पेट्रोल पंप के समीप की है। बस गुरुवार सुबह जितिया स्नान करने आई महिलाओं का लेकर रोहतास के बडरहिया जा रही थी, इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बस में 35 महिला-पुरुष सवार थे, जिसमें से 24 यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और राजपुर थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बस किनारे मौजूद लोग।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास लेने के चक्कर में सिटी राइड बस खाई की तरफ जाने लगी, जिस पर बस में बैठे यात्री चिल्लाने लगे। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बस पलट गई।

बस किनारे मौजूद लोग।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी बुधवार को रोहतास के बडरहिया गांव से महिला-पुरुष बस में सवार हो बक्सर रामरेखा घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करने के बाद रात को यहीं विश्राम किया। सुबह लौटने के क्रम में तियरा पेट्रोल पम्प के पास हादसा हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.