BIHARBreaking NewsSTATE

अब गांव में चलता फिरता अस्पताल, मोबाइल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से होगा गांवों में इलाज

अब गांवों में चलता फिरता अस्पताल मरीजों का सामना बिहार के बड़े डॉक्टरों से कराएगा। मोबाइल हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया है जो गांवों में मरीजों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सेहत की जांच और समय पर बीमारियों को डिटेक्ट करने के साथ यह व्यवस्था गांवों में हेल्थ को लेकर जागरुकता का मिसाल बनेगी। गुरुवार को सीएम के गृह जिले नालंदा और मुजफ्फरपुर से इसका शुभारंभ किया गया है। इस हाईटेक मोबाइल हेल्थ एंड वेलनेस सेटर में मेडिकल इक्विपमेंट के साथ टेक्नीशियन की व्यवस्था होगी।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत पहल

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को जन समुदाय के करीब पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने मोबाइल हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि शुरुआत राज्य के दो जिलों मुजफ्फरपुर और नालंदा में हो रही है। इन चलंत वाहनों में सामान्य गैर संचारी रोगों स्क्रीनिंग और सामान्य नेत्र विकारों के उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

टेलीकंसल्टेशन की होगी सुविधा

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मोबाइल हेल्थ एंड वैलनेस वाहन में चिकित्सकीय परामर्श के लिए टेलीकंसल्टेशन की भी सुविधा होगी। इस वाहन में एक स्टाफ नर्स एक नेत्र सहायक मौजूद रहेंगे एवं नेत्र जांच से संबंधित आधुनिक उपकरण भी वाहन के अंदर मौजूद हैं, जिससे लाभार्थी मौके पर ही नेत्र जांच की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। वाहन के माध्यम से दवा और उपकरण की व्यवस्था रहेगी।

गांव में होगी जागरुकता

मोबाइल हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों को जागरूकता आएगी। रोगों का सही समय पर इलाज करने के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस प्रोजेक्ट में जापा-ईगो, केयर इंडिया और जिला स्वास्थ समिति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर इसे सुचारु रूप से चलाया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह का कहना है कि दो जिलों के बाद इसे राज्य के अन्य जिलों में लांच किया जाएगा। इससे गांवों में सेहत को लेकर बड़ा असर पड़ेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.