नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बाढ़ और सुखाड़ की विभीषिका के कारण हर साल होने वाले नुकसान और नदी जोड़ने की योजना पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाकर प्रधानमंत्री से मिलने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया कि पत्र लिखेंगे तब न पढ़ेंगे, मीडिया में चिट्ठी लिखने से नहीं होगा। नीतीश कुमार की इस प्रतिक्रिया के बाद तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर चिट्ठी के पाने का एक्नॉलेजमेंट रिसिप्ट भी डrला है।
पूरा मुख्यमंत्री सचिवालय भी थक चुका है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि लगता है मुख्यमंत्री जी ही नहीं बल्कि संपूर्ण मुख्यमंत्री सचिवालय भी थक चुका है जो नेता विरोधी दल के पत्र को भी सीएम तक नहीं भेजते हैं। दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में पत्र प्राप्ति की पावती सबके साथ साझा कर रहां हूं। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को यह नसीहत देते हुए कहा कि पहले अपनी व्यवस्था को सुधारिए।






इतने अनजान कैसे रह सकते हैं मुख्यमंत्री?
तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा है कि- एक प्रदेश का मुख्यमंत्री इतने अनजान, भ्रमित और अंधकार में कैसे रह सकते हैं कि नेता प्रतिपक्ष के जन सरोकार से जुड़े अति महत्वपूर्ण पत्र के बारे में सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि उन्हें पत्र नहीं मिला है।






Leave a Reply