BIHARBreaking NewsSTATE

105 साल की महिला चलने में थी असमर्थ, पोते ने बाइक से पहुंचाया बूथ, SI ने गोद में उठा कराया वोटिंग

गोपालगंज के के विजयीपुर प्रखंड में बुधवार को हो रहे मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में राजकीय मध्य विद्यालय में बने मतदान केंद्र में 105 साल की महिला ने मतदान किया। महिला चलने में असमर्थ थी। इसलिए ड्यूटी पर तैनात एक SI ने बुजुर्ग महिला को गोद में उठाया और तमाम प्रक्रियाओं के बाद बूथ के अंदर ले गए। जहां महिला ने वोट दिया। महिला अपने पोते के साथ बाइक से मतदान केंद्र तक पहुंची थी।

SI अनिल तिवारी के इस प्रयास को मतदान केंद्र पर मौजूद तमाम वोटरों ने काफी तारीफ की। बुजुर्ग महिला लालमती देवी चलने में असमर्थ है, पर वो मतदान करना चाहती थी। ऐसे में उनके पोते ने बाइक पर बैठा कर मतदान केंद्र तक पहुंचा दिया।

SI ने महिला को पुन: गोद में उठाकर बाइक पर बैठा दिया।

SI ने महिला को पुन: गोद में उठाकर बाइक पर बैठा दिया।

जब SI अनिल तिवारी की महिला पर नजर पड़ी वो उनके पास पहुंचे और बुजुर्ग महिला को गोद में उठा बूथ के अंदर तक ले गए। जहां महिला ने मतदान किया। इसके बाद SI ने महिला को पुन: गोद में उठाकर बाइक पर बैठा दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.