BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर ब्ला’स्ट

मुजफ्फरपुर में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर ब्ला’स्ट हो गया। घ’टना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद घर के भीतर फंसे कुछ लोगो को आन’नफानन में निकाला गया। बुधवार दोपहर घर के भीतर गृहस्वामी की पत्नी व उसकी बेटी कमरे में फंस गई थी। जिसे कपड़े के सहारे कमरे से लोगो ने बाहर निकाला। वहीं, एक युवक घा’यल हो गया। आग से करीब 70 हजार के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घ’टना सदर थाना क्षेत्र के डुमरी रोड की है, जहां एक मकान में अचानक सिलिंडर के विस्फोट होने से जो’ड़दार धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इधर, घट’ना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गयी। बुधवार को रामचंद्र राय के दो मंजिले मकान पर उनका रेन्टर चाय बना रहा था। इसी दौरान वह पानी लाने के लिए चला गया था। इसी दौरान गैस से धुआं निकलने लगा। धीरे-धीरे से आग लग गई। इसमे रेंटर का हाथ भी जल गया। वहीं, मुझे और बेटी को कपड़े के सहारे कमरे से बाहर निकाला गया। अचानक आग लग गयी। इसके बाद लोगों की मदद से घर मे फंसे लोगों बाहर निकाला गया।

स्थानीय पप्पू ठाकुर ने बताया कि काफी तेजी से गैस फटने की आवाज सुनाई दी। रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला कमांडेंट गौतम कुमार ने बताया कि गैस लीकेज के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इधर, घटना की सूचना पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल की छानबीन की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.