BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में मतदान केंद्र पर हंगामा, सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को खदेड़ा

बिहार में 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत चुनाव के 23,161 पदों के लिए वोटिंग जारी है। 6,543 बूथ में 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर में बूथ संख्या 325 पर वोटरों को लुभाने का प्रयास किया गया। इसे देखते ही दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। बूथ से 200 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी।

वहीं, भोजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय तिलाठ बूथ संख्या 112,114 पर दो मुखिया प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जमकर हंगामा करने लगे। इस कारण मतदान करीब 35 मिनट तक बाधित रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को बूथ से खदेड़ा।

सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को बूथ से खदेड़ा।

जितिया पर्व के कारण महिलाएं सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंचने लगी हैं। भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत बिहार के 34 जिलों में व्रती महिलाएं भी वोट देने के लिए पहुंची हैं। वे सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगी और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। वहीं भोजपुर के ही तिलाठ पंचायत के मोहन टोला बूथ पर ईवीएम खराब रहने के कारण एक घंटे से मतदान बाधित है। इससे आक्रोशित होकर लाइन में खड़ी करीब 70 महिलाएं बिना वोट दिए ही वापस घर लौट गईं। उनका कहना था कि वे निर्जला व्रत में हैं। आज सुबह 6 बजे ही बूथ पर आई थी। वहीं मधेपुरा में मानिकपुर बूथ संख्या 120 में लाइन में लगे मतदाता जोगिंद्र साह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

वोटिंग अपडेट….

  • मुजफ्फरपुर में बूथ संख्या 325 पर बवाल, सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को खदेड़ा।
  • भोजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय तिलाठ बूथ संख्या 112,114 पर मतदान से पहले जमकर हंगामा।
  • भोजपुर के तिलाठ पंचायत के मोहन टोला, बूथ संख्या 111 पर EVM खराब, एक घंटा तक देर होने महिलाएं घर लौट गईं।
  • खगड़िया के भरसो पंचायत के मध्य विद्यालय थेभाय के बूथ नंबर 158 पर बायोमेट्रिक चालू नहीं हो पाने के कारण मतदान चालू नहीं हो सका है।
  • मुजफ्फरपुर में आज सुबह 6 बजे से ही महिलाएं मतदान के लिए पहुंचने लगीं।
  • सहरसा कहरा के बूथ संख्या-19 पर आधे घंटे देरी से शुरू मतदान शुरू हुआ।
  • बेतिया में बूथ संख्या 157 पर तकनीकी खामियों से अब तक मतदान शुरू नहीं हुआ।
  • अररिया में भरगामा के मतदान केन्द्र संख्या -144 में EVM खराब होने से मतदान शुरू नहीं हुआ।
  • खगड़िया के भरसो पंचायत के बूथ नंबर 158 पर बायोमेट्रिक चालू नहीं हो पाने के कारण मतदान चालू नहीं हो सका है।
  • नवादा के बूथ नंबर 136 EVM खराब होने से मतदान बाधित हो गया है।
  • गया जिले के टिकारी व गुरारू प्रखंड में मतदान शुरू हो गया है।
आरा में बूथ पर हंगामा करते प्रत्याशी और उनके समर्थक।

आरा में बूथ पर हंगामा करते प्रत्याशी और उनके समर्थक।

आरा के पीरो प्रखंड में वोटिंग के लाइन में लगी महिलाएं।

आरा के पीरो प्रखंड में वोटिंग के लाइन में लगी महिलाएं।

मुजफ्फरपुर में सुबह से ही महिलाएं वोटिंग सेंटर पर पहुंच गईं।

मुजफ्फरपुर में सुबह से ही महिलाएं वोटिंग सेंटर पर पहुंच गईं।

नालंदा के अपनी बारी का इंतजार करते महिलाएं।

नालंदा के अपनी बारी का इंतजार करते महिलाएं।

मुजफ्फरपुर में वाहन जांच करती पुलिस।

मुजफ्फरपुर में वाहन जांच करती पुलिस।

खगड़िया के परबत्ता में प्रत्याशियों के कार्यकर्ता।

खगड़िया के परबत्ता में प्रत्याशियों के कार्यकर्ता।

दूसरे चरण में 76279 उम्मीदवार ​मैदान में
दूसरे चरण में कुल 76279 उम्मीदवारों ने 23,161 पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसमें 36111 पुरुष और 40,168 महिला मैदान में हैं। दूसरे चरण में सबसे अधिक जोर आजमाइश मुखिया के पद के दिख रहा है। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। पंच के कई पदों पर तो कोई उम्‍मीदवार ही नहीं मिला है। साथ ही कई जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1204, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 6279, मुखिया के लिए 6277, वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 41405 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वही वार्ड पंच के लिए 17,042 और सरपंच पद के लिए 4072 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार के चुनाव में सरपंच और पंच के पदों के लिए बैलेट बाक्‍स और बैलेट पेपर के जरिए और अन्य चार पदों के लिए EVM के जरिए मतदान हो रहा है।

वोटिंग से पहले जीते 3402 उम्मीदवार , 319 पद रह गए खाली
दूसरे चरण की 34 जिलों के 48 प्रखंडों में 23161 पदों के लिए वोटिंग होना है। लेकिन यहां 3402 उम्मीदवार वोटिंग से पहले ही जीत गए हैं। वजह ये है कि इन पदों पर एकमात्र नामांकन होने की वजह से उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। वही 319 पद पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नही किया है। निर्विरोध जीते उम्मीदवारों और खाली पड़े पदों के बाद अब दूसरे चरण में 19440 पदों पर वोटिंग हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.