BIHARBreaking NewsSTATE

समस्तीपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया र’क्तदान


28 सितंबर 2021, लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्रद्धेय नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत बारहवें दिन। भाजपा जिला कार्यालय हरपुर ऐलॉथ में रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर के द्वारा हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व व संचालन भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार राय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मोहद्दीनगर के विधायक राजेश सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा जी व मनोज कुमार गुप्ता जी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला के महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राकेश राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह,अनिश राज, अमित सिंह, दीपक मंडल, युवा नेता नीरज चौधरी, रूपेश चौधरी, वीरेंद्र यादव, वैभव रंजन, अनूसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदेव राम, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष गीतांजलि जी, राहुल कुमार, मोहन पटवा, देवेन्द्र चौरसिया, नवीन चौधरी,निधी सिंह राजपूत,राजू पटेल शंकर यादव नितेश कुमार निक्की सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, नेता व प्रमुख कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे। आज के रक्तदान शिविर में रक्तदान देने वालो में उपेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला अध्यक्ष भाजपा समस्तीपुर, प्रभात कुमार ठाकुर जिला महामंत्री, सुनील कुमार राय जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, रूपेश चौधरी, नीरज चौधरी, निधि सिंह राजपूत महिला मोर्चा, डॉक्टर यू एस झा, अखिलेश मिश्रा, ठाकुर संग्राम सिंह, राहुल चौधरी, देवेंद्र चौरसिया, महतुज आलम, मोहन पटवा, वैभव रंजन, अमित सिंह, वीरेंद्र यादव, किरण बेदी झा,बलबंत सिंह राजपूत,सोनू चौधरी,पीके चून्नू,संगम बानो राजू पटेल, गुड्डू चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किए।
इस रक्तदान में समस्तीपुर रेड क्रॉस के प्रबंधक नवीन जी, उनके सहयोगी अशोक कुमार शर्मा, साहिल सिंह, निलेश कुमार सहयोगी के रूप में रक्तदान लिए।
भवदीय
मुकेश कुमार सिंह
जिला प्रवक्ता भाजपा समस्तीपुर
मो न 7870 5453 67

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.