समस्तीपुर,ताजपुर और पूसा प्रखण्ड के 528 मतदान केन्द्र पर पंचायत निर्वाचन के मतदान के पश्चात ई वी एम सह मतपेटिका संग्रहण केन्द्र व्यवस्था के लिए कार्मिकों को एस एस उच्च विद्यालय मुक्तापुर में मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर कार्मिक कोषांग के द्वारा नियुक्ति पत्र भी हस्तगत कराया गया।मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदान सम्पन्न होने के पश्चात पीठासीन पदाधिकारी,प्रथम एवं द्वितीय मतदान पदाधिकारी के साथ ई वी एम एवं मतपेटिका संग्रहण सह गश्तीदल द्वारा शील्ड ई वी एम,मतपेटिका एवं अन्य सामग्री जमा कराने हेतु महिला आई.टी.आई.मोरदिव,समस्तीपुर स्थित बज्रगृह में लायेंगे।वहाँ प्रत्येक प्रखण्ड के लिए 10 काउंटर पर कर्मी कार्यरत रहेंगे।वे सभी सामग्री प्राप्त कर यथा स्थान बक्शा एवं फाइलों में सुरक्षित रखेंगे।मौके पर मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव,मनिन्द्र कुमार सिन्हा,मुन्नीलाल महतो,अनुज कुमार,मंगलेश कुमार,अजय पटेल,चन्द्र भूषण शर्मा,राकेश कुमार,राजेश कुमार,बिजय कृष्ण आदि ने सहयोग किया।





Leave a Reply