खाना खाकर घर से टहलने निकली 24 साल की एक गर्भवती महिला के साथ शनिवार रात गैं’ग रे’प हुआ है। 4 बदमाश उसे ज’बरन पास के एक खेत में ले गए। इसके बाद सभी ने दु’ष्कर्म किया। बदमाशों ने महिला को अपने साथ पटना जंक्शन ले गए। स्टेशन पर दो लोग महिला के साथ थे तो बाकी के दो लोग प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन के कोच में जाकर सो गए।
उसी दौरान RPF को आता देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद रेल पुलिस ने महिला के साथ खड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कोच में सो रहे बाकी के दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिला और पकड़े गए दोनों आरोपियों को रेल थाने लाया गया, जहां पूछताछ शुरू हुई तो सारी असलियत सामने आ गई।



सिपारा इलाके की है वारदात
महिला 6 महीने की गर्भवती है। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके पति एक पेट्रोलियम कंपनी में जॉब करते हैं। वो परिवार के साथ बेऊर थाना इलाके में रहती है। वह शनिवार की रात 10 बजे के बाद खाना खाकर टहल रही थी। उसी बीच उसे 4 लड़के जबरन वहां से पास के खेत में लेकर चले गए। आरोपी उसे पटना से बाहर ले जाने की फिराक में थे।

फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
रेल पुलिस की टीम ने इस मामले में जिन दो लड़कों को पकड़ा है, उसमें एक का नाम विमल है तो दूसरे का नाम अंकित है। सुबह होने के बाद पुलिस ने महिला और पकड़े गए दोनों लड़कों को पटना के महिला थाने के हवाले कर दिया। एक टीम घटनास्थल पर भी गई। महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद FIR दर्ज कर महिला थाना की पुलिस ने विमल और अंकित को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों विशुनपुर पकड़ी इलाके के रहने वाले हैं। वहीं, फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।




Leave a Reply