गायघाट में शराब के नशे में हंगामा करते एक युवको को पुलिस ने पकड़ा ,थानाध्यक्ष ने की कारवाई
Repoted by Deepak
गायघाट। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार ने कड़े से कड़े कानून बनाए लेकिन आंकड़े बताते हैं. कड़े कानून के बावजूद शराब की तस्करी में बढ़ोतरी दिख रही है, क्या लोगों में कानून का डर खत्म हो गया है. पूर्ण शराबबंदी 5 अप्रैल से बिहार में लागू है. बिहार के मुखिया नीतीश कुमार शराबबंदी अभियान को लेकर काफी उत्साहित भी हैं.
बिहार सरकार ने शराबबंदी को एक अभियान के रूप में चला भी रखा है. शराबबंदी को सफल बनाने के लिए विधानसभा से कठोर कानून भी बनाए गए, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है. बिहार में शराब की तस्करी बंद होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये हकीकत सामने आई है कि उत्पाद विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से.



कड़े कानून के बावजूद शराब की तस्करी शराबबंदी को लेकर बनाए गए कठोर कानून से लोगों में भय पैदा होने के बजाए डर खत्म होता जा रहा है।शराब के नशे में लोग खूब हंगामा करते नज़र आए। ताजा मामला गायघाट के एक पेट्रोल पंप के समीप की हैं जहां गायघाट पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि एनएच 57 पर सतनाम पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिलने पर गिरफ्तारी हुई है।उसकी पहचान बेनीबाद ओपी क्षेत्र के भरतनगर निवासी नवीन कुमार उर्फ राम कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए युवक की ब्रेथ एनालाईजर से शराब पीने की पुष्टि की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उतपाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।






Leave a Reply