समाहरणालय मुजफ्फरपुर।
आगामी पंचायत निर्वाचन- 2021 कोलेकर आम मतदाताओं को जागरूक करने के मद्देनजर आज सरैया और मड़वन प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। समेकित बाल विकास परियोजना मड़वन एवं सरैया के तत्वाधान में आईसीडीएस के सेविका/ सहायिकाओं के द्वारा रैली निकाली गई और 29 तारीख को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।


इस संबंध में डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह ने बताया कि स्वीप कोषांग के तत्वाधान में आगे आने वाले दिनों में लगातार प्रखंड ,पंचायत और वार्ड स्तर पर विभिन्न माध्यमों से आम मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।





Leave a Reply