मुजफ्फरपुर : भारतीय जनसंघ के नेता व
एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती भाजपा के सभी संगठनात्मक मंडलों में मनाई गई, जिसमें मंडल, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
स्थानीय जूरन छपरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि एकात्म मानववाद जैसी विचारधारा और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आज 105वीं जयंती है। ठीक आठ दिन पहले 17 सितंबर को उस व्यक्तित्व का 71वां अवतरण दिवस था, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री के रूप में पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा करते हुए देश को सशक्त बनाने में लगे हैं।
और यही वजह है कि भाजपा हर वर्ष उनकी जयंती को व्यापक स्तर पर मनाती है।
उन्होंने कहा कि पंडित जी शुरू से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा स्रोत रहे। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश भर में उनके नाम से अनेक ऐसी योजनाएं भी चलाई, जो गरीबों का जीवन बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि
अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने के बावजूद समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का सदैव स्वागत किया।
उन्होंने कहा दीनदयाल जी का मानना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने कहा की एकात्म मानववाद और अंत्योदय की प्रगतिशील दृष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राजनीति में प्रवेश राजनीति के लिए नही बल्कि राजनीति में संस्कृति के राजदूत के रूप में हुआ। उन्होंने जनसंघ की कमान संभालते ही सांस्कृतिक पुनरूत्थान का नारा दिया जिसका अनुसरण आज भाजपा का हरेक कार्यकर्ता कर रहा है।
वहीं जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने कहा की एकात्म मानववाद की परिभाषा सृष्टि, प्रकृति, समिष्टी एवं व्यष्ठी को आधार मानकर पूरा होता है और यह तभी सम्पूर्ण होगा जब समाज के अंतिम पंक्ति में व्यक्ति भी समर्थवान हो. हमारी सरकार इस दर्शन को पूरा करने में लगी हुई है. हम समाज में सेवा भाव से कार्य कर रहें है और यहीं पंडित जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है. कार्यक्रम को पूर्व विधायक केदार गुप्ता, रविंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया.

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज सिंह ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोरंजन शाही, अशोक सहनी, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू संगीता सहनी, जिला मंत्री संजीव झा, सुरेश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, मिडिया प्रभारी धनंजय झा, सुजीत कुमार, उमेश पाण्डेय, डॉ रागिनी रानी, दीपक पोद्दार, ओम प्रकाश तिवारी, अभिषेक सौरभ, मो अलीमुद्दीन, नंदकिशोर पासवान, आशीष अग्रवाल, रानी सिंह, आनंद सिंह राठौर, लखन लाल सिंह रमन, विजय पाण्डेय, हरी किशोर बैठा आदि शामिल हुए.



Leave a Reply