BIHARBreaking NewsSTATE

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा सरकार : सुरेश कुमार शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा सरकार : सुरेश कुमार शर्मा

मुज़फ़्फ़रपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल जी के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा सरकार । पंडित दीनदयाल ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की। आज उसी क्रम में नरेंद्र मोदी की सरकार देश के एक-एक गरीब के लिए कार्य कर रही है l वो हमेशा राष्ट्र प्रथम की बात करते थे , इसलिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर पहुँचाने के लिए समर्पित है l श्री शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा सनातन संस्कृति की बात करते थे।

उनका मानना था सृष्टि को बचाने के लिए सनातन संस्कृति अपनाना जरूरी है। सनातन ही एक ऐसी संस्कृति है जो प्रकृति और दूसरों के कल्याण के लिए सोचने को प्रेरित करती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधान पार्षद नरेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार, विष्णु कान्त द्मा, प्रो अरूण कुमार, टुनटुन कुमार, नंद कुमार साह,भोला चौधरी, अधिराज किशोर, प्रणव भूषण, सुनिता सहनी,अमन राज ,संजीव कुमार, गुड्डू, बेबी कुमारी, विकास गप्ता आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.