समाहरणालय मुजफ्फरपुर
दिनांक 25 सितंबर 2021
नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आगाज समाहरणालय परिसर मुजफ्फरपुर से किया गया ।
उपविकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी द्वारा फिट इंडिया का शपथ दिलाया गया। उपस्थित सभी अधिकारी एवं सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाकर एवं नारा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को महसूस किया।तत्पश्चात उपविकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस फ्रीडम रन का आगाज किया गया। यह दौड़ सिकंदरपुर स्टेडियम पर समाप्त की गई।







कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिटनेस के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
फ्रीडम रन के पश्चात सिकंदरपुर इंडोर स्टेडियम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजकिशोर एवं टीम के द्वारा बिहार दर्शन पर लोक गीत की प्रस्तुति की गई।साथ ही राधा रमण एवं टीम के द्वारा सपनो का बिहार विषय पर नाटक का मंचन किया गया ।
इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मुजफ्फरपुर के द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रत्येक कॉलेज के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं द्वारा बनाए गए पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया।उक्त सभी विजेताओं में से जिला स्तर पर मीनाक्षी एम.डी.डी.एम कॉलेज को प्रथम , दुर्गा नीतेश्वर कॉलेज को द्वितीय एवं अभिनव, महेश प्रसाद सिंह साइंस कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम में ओपी राय प्राचार्य एल एस कॉलेज, श्री ज्ञान प्रकाश अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी मुजफ्फरपुर, जिला खेल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, श्री कमल सिंह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह, कमांडिंग ऑफिसर 32 बिहार बटालियन एन सी सी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुशहरी सदर, श्रीमती अनीशा डीपीएम जीविका, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक बी. आर. ए. बी. यू, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फील्ड आउटरीच ब्यूरो सीतामढ़ी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विभिन्न युवा मंडल के सदस्य ,32 बिहार बटालियन के कैडेट्स, डी .डी. यू .जी. के.वाई के युवतियों ने भाग लिया।






Leave a Reply