आज दिनांक 25-09-2021 को आदर्श राजकीयकृत मध्य विधालय सरैयागंज, नगरक्षेत्र, मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF 9 वीं वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में NDRF श्री मालिक कुमार एवं मो.साकिब खान,कंसल्टेंट, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर को छात्राओं द्वारा तिलक एवं पुष्प समर्पित कर स्वागत किया गया साथ ही डाँक्टर मनोज कुमार प्रधानाध्यापक द्वारा आए हुऐ सभी अतिथियों को बुके और माला पहनाकर विधालय परिवार की ओर स्वागत किया गया। NDRF के सदस्यों द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु वर्ग 6 से 8 तक के उपस्थित सभी छात्रों और विधालय के सभी शिक्षकों .श्री अमरेंद्र कुमार झा, रम्भा कुमारी, निर्माला तिर्की, चन्दा कुमारी,सहायक शिक्षक, इन्दु भूषण राय, शारीरक शिक्षक, पुष्पांजलि प्रिया,लीली कुमारी, कंचन माला,तरन्नुम परवीण, जावेद आलम दीपक कुमार झा नगर शिक्षक एवं पाँचों रसोइया, उपस्थित थे। बाल संसद के प्रधानमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री, तथा मीना मंच प्रमुख द्वारा छात्रों को व्यवस्थित ढ़गं बैठाने एवं प्रशिक्षण में अद्वितीय सहयोग किया जा रहा था। NDRF द्वारा प्रशिक्षण में बता गये सभी गतिविधियों- पैर टुटना,हाथ टुटना, गिरने से सर फटना,हाथ. पैर कट जाना, भुकम्प से बचाव,आग लगने के समय बचाव, अतिवृष्टि ,ओलावृष्टि, नदी में डुबना, बाढ़ के समय साँप काटना, अति गर्मी में लू लगना, तथा मानव निर्मित आपदाओं जैसे एरोप्लेन क्रैस होना, ट्रेन दुर्घटना, विधुत से बचाव के लिए NDRF Teem Commander श्री मालिक कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण से लाभान्वित वर्ग 8 के छात्रा ज्योति कुमारी, शिल्पी कुमारी, द्वारा सभी प्रशिक्षण को दोहराया गया।
मो. साकिब खान, कंसल्टेंट, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विविध पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी।युवाओं को आपदा प्रबंधन कार्य में सक्रिय महत्त्वपूर्ण भुमिका पर छात्रों के अमूल्य जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में प्रकाश डाला गय। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के बारे में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया तथा स्कूल में व अपने घर के आस-पास एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। इस प्रशिक्षण में श्री विकास सिंह जिला समन्वयक ,बिहार ईन्टर एजेंसी ग्रुप और NDRF के जवानों द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया।







Leave a Reply