BIHARBreaking NewsSTATE

27 सितंबर को भारत बंद के दौरान छात्र-नौजवान भी उतरेंगे सड़कों पर -आइसा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आइसा)
मुजफ्फपुर

27 सितंबर को भारत बंद के दौरान छात्र-नौजवान भी उतरेंगे सड़कों पर -आइसा

नीतीश सरकार 19 लाख रोजगार देने का वादा पूर करे, नहीं तो होगा आंदोलन तेज – सबीर कुमार

आइसा का 14वां राज्य सम्मेलन 3-4 अक्टूबर को बक्सर में , मुजफ्फरपुर से भाग लेंगे 15प्रतिनिधि.

मुजफ्फरपुर, 25 सितंबर 2021

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आइसा) के बिहार राज्य सचिव सबीर कुमार ने कहा है कि किसान विरोधी कृषि कानूनों, कंपनीराज, निजीकरण, सरकारी संपदा को बेचने तथा बेतहाशा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ 27सितंबर को आयोजित भारत को सफल करने के लिए छात्र-नौजवान भी सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार 19लाख रोजगार देने के वादे से कतरा रही है। बिहार में शैक्षणिक अराजकता व बदहाली चरम पर है। मोदी सरकार नई शिक्षा नीति देश पर जबरन थोप कर शिक्षा को भी कॉरपोरेट के हवाले करने और निजीकरण करने में जुटी हुई है। बेहतर और सस्ती शिक्षा तथा रोजगार के लिए छात्र-नौजवानों का आंदोलन और तेज किया जायेगा।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आइसा) का 14वां बिहार राज्य सम्मेलन 3-4 अक्टूबर को बक्सर में आयोजित है। सम्मेलन की तैयारी हेतु आइसा जिला कमेटी की हरिसभा चौक स्थित भाकपा-माले जिला कार्यालय में आयोजित विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
बैठक में आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार व पूर्व राज्य अध्यक्ष सूरज कुमार सहित राज्य पार्षद दीपक कुमार, रौशन कुमार, शहनवाज, सौरभ कुमार, अजीत कुमार, फैजान अख्तर, मुन्ना कुमार, प्रकाश कुमार शिवम तिवारी, संजय कुमार, शफीकुर रहमान, नागेंद्र कुमार, मयंक कुमार,आनंद मोहन, आबिद हुसैन, अरविंद कुमार सहित अन्य छात्र शामिल थे।

बक्सर राज्य सम्मेलन में मुजफ्फरपुर से 15प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु छात्रों के बीच संपर्क चलाने व पर्चा वितरण के साथ शिक्षकों व बुद्धिजीवियों के बीच जाकर कोष संग्रह भी किया जायेगा।

आइसा की बैठक में पूर्व जिला कमेटी की जगह 19सदस्यीय जिला संयोजन समिति का गठन किया गया जिसके संयोजक दीपक कुमार और 4 सह संयोजक रौशन कुमार, अजीत कुमार, शहनवाज, सौरभ कुमार, मुन्ना कुमार चुनें गए। संयोजन समिति अगले जिला सम्मेलन की तैयारी करेगी। छात्रों के बीच शहर से गांव तक आइसा का सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए आइसा के पूर्व राज्य अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने कहा कि आज देश आजादी के बाद सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शिक्षा-रोजगार से छात्रों -युवाओं को बेदखली की साजिश चल रही है। महामारी के बाद भी जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति सरकार अपनी जिम्मेवारियों से पल्ला झाड़ रही है। इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन खड़ा करना होगा।

दीपक कुमार
जिला संयोजक
आइसा, मुजफ्फरपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.