BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर नगर निगम में फर्जी पत्रकार पकड़ाया, रसीद कटवाने के लिए कर्मचारियों को दिखा रहा था धौंस

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्तिथ नगर निगम में शनिवार को एक फर्जी मीडियाकर्मी को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। वह नगर निगम में जमीन की रसीद कटवाने पहुंचा था। इसके लिये वह जबरन कर्मियों पर दबाव बनाने लगा। इसपर कर्मचारियों को शक हुआ। फिर, उसे पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में सन्तोषजनक जवाब नही देने पर मामले की जानकारी नगर आयुक्त को दी गई।

मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त ने आरोपित से पूछताछ की। इसपर उसने खुद को मीडिया पुलिस नामक एक एजेंसी का पत्रकार बताया। इस दौरान वह खुद को कभी मीडिया का आदमी बता रहा था, तो कभी मीडिया पुलिस का। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नगर पुलिस को सूचना दिया गया।

मौके पर पहुंचे नगर थाना के दारोगा रमेश मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे। पकड़ाए व्यक्ति की छानबीन की गई। उसके पास से एक आई कार्ड, स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस उसकी सत्यापन करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि उक्त पत्रकार बोचहा कंहारा इलाके का रहने वाला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.