BIHARBreaking NewsSTATE

BPSC ने 555 पदों के लिए निकाली वेकेंसी

बिहार लोक सेवा आयोग ने 67 वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। 555 पदों के लिए 30 सितंबर से 5 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। आयोग ने इसके लिए होने वाली पीटी परीक्षा की संभावित तिथि 12 दिसंबर 2021 निर्धारित की है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि इन रिक्तियों में सबसे ज्यादा पद ग्रामीण विकास पदाधिकारी के हैं। इसमें 133 पद हैं।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 पद और बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद हैं। आप आयोग की वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in पर आवेदन से जुड़ी जानकारी विस्तार से हासिल कर सकते हैं। अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि 65वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट इस महीने के अंत तक या फिर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक आने की संभावना है।

किन पदों के लिए कितनी रिक्तियां

  • बिहार प्रशासनिक सेवा- 88
  • ग्रामीण विकास पदाधिकारी- 133
  • नगर कार्यपालक पदाधिकारी- 110
  • योजना विभाग में सहायक निदेशक- 52
  • एससी-एसटी विभाग कल्याण पदाधिकारी- 52
  • राजस्व पदाधिकारी- 36
  • सहायक कर आयुक्त- 21
  • प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी- 18
  • सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा- 12
  • बिहार शिक्षा सेवा- 12
  • जिला अंकेक्षण पदाधिकारी- 5
  • आपूर्ति निरीक्षक- 4
  • सीडीपीओ- 4
  • निर्वाचन पदाधिकारी- 4
  • नियोजन पदाधिकारी- 2
  • श्रम अधीक्षक-2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.