BIHARBreaking NewsSTATE

राष्ट्रपति का पटना दौरा / 20 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंच रहे है पटना

बिहार विधान सभा भवन का शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। 20 अक्टूबर को रामनाथ कोविंद पटना आएंगे और इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिहार विधानसभा के तरफ से इसकी तैयारी पिछले दिनों से शुरू हो गई है। इसको लेकर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बिहार विधान सभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह शामिल होने पटना आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के यात्रा कार्यक्रम और इससे संबंधित तैयारियों पर चर्चा की।

विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि कोविंद दिनांक 20 अक्टूबर, 2021 को पटना पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। वह 21 अक्टूबर, 2021 को बिहार विधान सभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में इस दिन बिहार विधान सभाध्यक्ष के सरकारी आवास 2 देशरत्न मार्ग पटना में रात्रि भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

इसको लेकर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक शुक्रवार उनके कार्यालय कक्ष की गई। बिहार विधान सभा की नियम समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति की बैठक के बाद राष्ट्रपति के पटना आगमन और कार्यक्रम की रूप रेखा पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल, बिहार विधान सभा श्रवण कुमार, उर्जा तथा मद्य निषेध मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधान सभा के सदस्य अवध बिहारी चौधरी, आलोक मेहता, विजय शंकर दुबे, अजीत शर्मा, राम रतन सिंह, ललन कुमार, राज कुमार सिंह सहित सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव अनिल कुमार जायसवाल मौजूद थे। राष्ट्रपति की यात्रा और उनके कार्यक्रम की विस्तृत तैयारियों के लिए विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में दिनांक 27 सितम्बर 2021 को 12:30 बजे विधानसभा में एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गयी है ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.