BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 8 लाख की चो’री / न’शीला स्प्रे छिड़क कर कैश, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान ले गए चोर

मुजफ्फरपुर में चोरों का उत्पात लगातार जारी है। हर दिन कहीं न कहीं दुकान और घरों के ताले टूट रहे हैं। गिरफ्तारी नदारद है। इससे चोरों का मंसूबा बढ़ता जा रहा है। मुज़फ़्फ़रपुर में लगातार दूसरे दिन मीडियाकर्मी के घर के निशाना बनाया गया है। शुक्रवार रात मीडियाकर्मी विनय कुमार के घर से लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ किया था। अब शनिवार रात बालूघाट रोड नम्बर 3 में नशीला स्प्रे छिड़क मीडियाकर्मी पुनीत झा के घर से आठ लाख से अधिक की सम्पत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी उनलोगों को अहले सुबह लगी। देखा तो सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने ट्रंक, पेटी, बक्सा और अलमीरा का लॉक तोड़कर 60 हज़ार कैश और जेवरात व मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। मीडियाकर्मी ने बताया की सूचना देने के दो घण्टे बाद भी सिकन्दरपुर पुलिस जांच को नहीं पहुंची।

घर मे सोये थे माता-पिता

मीडियाकर्मी ने बताया कि वे बीबीगंज स्थित अपने ससुराल में थे। घर मे उनके पिता ध्रुव झा और मां सोई हुई थी। इसी दौरान चोर ने मेन गेट को रॉड से टेढा कर दिया। इसके बाद भीतर घुसे। सोये अवस्था मे ही चोरों ने दम्पति पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया। इसके बाद आराम से सभी कमरों में चोरी की फिर भाग निकले।

चार बजे खुली नींद

सुबह करीब चार बजे उनके पिता की नींद खुली। सिर में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद पानी पीने को उठे तो देखा की कमरा का सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने अपनी पत्नी को उठाया। छानबीन की तो घर मे चोरी का पता लगा। इसके बाद अपने बेटे को कॉल कर सूचना दी। इधर, सिकन्दरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया की सूचना मिली है। पुलिस जांच करने गयी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.