
उन्होंने बताया कि यहां पर कंप कपाती ठंड पड़ गई है लेकिन बर्फ को लेकर इतने उत्साहित हैं कि उन्हें ठंड का भी एहसास नहीं हो रहा है । उन्होंने आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे यहां आकर बर्फ का इंजॉय करें। यहां का मौसम काफी सुहाना बना हुआ है। उधर पर्यटन नगरी धनोल्टी में भी बर्फबारी शुरू हो गई है । बड़ी संख्या में धनोल्टी पहुंचे पर्यटक बर्फ का जमकर आनंद ले रहे हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय व्यापारी बेलवाल ने बताया कि धनोल्टी में सुबह 10:00 बजे से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी और मुख्य बाजार में पर्यटकों की काफी भीड़ जुट गई है व पर्यटक बर्फबारी का ज’मकर आनंद ले रहे हैं ।




Leave a Reply