बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अभी समय है लेकिन उसको लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पोस्टर के जरिए वि’रोधियों पर निशाना साधने से लेकर नए नारे गढ़ने की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पार्टी को एक नया नारा दिया है। लालू प्रसाद यादव का नारा है- ‘दो हजार बीस, हटाओ नीतीश।’शनिवार को लालू ने इस नारे को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया।

इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और आरजेडी के बीच पोस्टर वार की शुरुआत हो ही चुकी है। आरजेडी ने पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया था, जिसमें नीतीश कुमार की सरकार को झूठ की टोकरी और घो’टालों का धं’धा बताया गया था। इस पोस्टर का जेडीयू ने भी जवाब दिया। जेडीयू ने अपने पोस्टर में आरजेडी के 15 साल और इस सरकार के 15 साल में फर्क बताया। इसके साथ ही आरजेडी के पोस्टर में भाषाई गलतियों को चरवाहा विद्यालय का आ’तंक कहा।


Comment here