BIHARBreaking NewsSTATE

MUZAFFARPUR : पुण्यतिथि पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट द्वारा याद किए गए स्वर्गीय रघुनाथ पांडे

#MUZAFFARPUR : पुण्यतिथि पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट द्वारा याद किए गए स्वर्गीय रघुनाथ पांडे

MUZAFFARPUR : राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ पांडे के 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
स्थानीय तिलक मैदान स्थित रामदयालु स्मारक भवन में फ्रंट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय पांडे जी को नमन किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि भले आज स्वर्गीय रघुनाथ पांडे जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका कृति आज भी अमर है आगे भी रहेगा। उन्होंने स्वर्गीय पांडे के व्यक्तित्व व कृतित्व का चर्चा करते हुए कहा की सामाजिक जीवन में उन्होंने जो मुजफ्फरपुर के लिए किया वह बेमिसाल है ।

खासकर मेडिकल कॉलेज सहित दर्जनों शैक्षणिक व समाजिक संस्था इसका गवाह है। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। साथ ही आने वाले पीढ़ी से अपील करते हैं कि वे स्वर्गीय पांडे जी के जीवन को आत्मसातस कर आगे बढ़े। अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने स्वर्गीय पांडे जी को नमन करते हुए कहा कि वे इस शहर के निर्माता थे। नगर निगम से लेकर शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने मुजफ्फरपुर को एक नया आयाम दिया। जो स्मरणीय है। उन्होंने नए पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने का भी अपील किया।
इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में फ्रंट के वरिष्ठ नेता धर्मवीर शुक्ला, डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, फ्रंट के नेता अरुण कुमार सिंह, रणवीर कुमार, शांतनु सत्यम, इंद्रमोहन झा, रमेश शर्मा, कमलेश कांत गिरी, निखिल कुमार, मंकु पाठक, मनीष बसंत, रणधीर कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह,

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.