समाहरणालय मुजफ्फरपुर।
केंद्रीय कारागार के कैदियों को खिलाया गया फाइलेरिया की दवा।
20 सितंबर 2021 से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ता, सेविका/ सहायिका के द्वारा डीईसी एवं एल्बेंडाजोल का टैबलेट घर घर जाकर करता अपने सामने ही खिलाया जा रहा है ।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 23 सितंबर को केंद्रीय कारागार मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं केयर की टीम ने मिलकर लगभग 500 कैदियों को फाइलेरिया की दवा का सेवन कराया आने वाले 7 दिनों तक यह कार्यक्रम सतत रूप से केंद्रीय कारागार में चलता रहेगा यह अपने आप में एक अनूठा अनूठा प्रयोग है बिहार में यह अपने आप में पहला प्रयोग है कि जेल के अंदर में जाकर फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी कैदियों को कराया जा रहा है ।जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्यवाही को आज से प्रारंभ किया।




Leave a Reply