मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आयुष्मान भारत एवं अन्य योजनाओं के 200 लाभुकों के साथ मोदी जनसंवाद सह परिवार मिलन समारोह में संवाद कर 71 लाभुकों को सम्मानित किया।
मोर्चा जिलाध्यक्ष फेंकूराम की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का जिला व प्रदेश के अतिथियों ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में मोर्चा जिलाध्यक्ष फेंकूराम ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया जबकि कांग्रेस ने केवल एससी जाति के लोगों को वोट बैंक की तरह ही देखा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में बावा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम से कोई भी राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया जबकि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने उनको पूरा सम्मान दिया है।
इस अवसर पर सेवा समर्पण और सम्मान कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि
बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एकमात्र देश के नेता हैं जिन्होंने दलित, शोषित एवं पिछड़ों की मूक भाषा को अमर स्वर प्रदान किया
उन्होंने कहा कि आरंभ से ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का उत्थान भाजपा का ध्येय रहा है ऐसे में सेवा भाव से परिपूर्ण होकर ही हम अन्य लोगों के सामने मिसाल कामय कर सकते हैं, जिससे पूरे समाज को उत्थान व तरक्की के मार्ग पर सामूहिक रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह वर्ष अमृत महोत्सव का वर्ष है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर मनाया जा रहा है। ऐसे में अनुसूचित जाति मोर्चा को भी जिले में सरकार की ढांचागत विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अपना योगदान देना चाहिए।

वहीं जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम से जन-मानस को अवगत कराते हुए कहा कि सेवा व्यवहार ही मनुष्य की पहचान बनाता है और उसकी नि:स्वार्थ भावना को चमकाता है।
मौके पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील दास ने विस्तार से केन्द्र की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब को सर्वोच्च सम्मान भाजपा ने दिया है। पूरे देश में संविधान दिवस का आयोजन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार ने डा. अम्बेडकर और संविधान की रचना में उनके महत्वपूर्ण योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
कहा कि बाबा साहब और पं. दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए देश के आजादी के 75 वर्ष बाद पहली बार दलितों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए स्टैण्ड-अप इंडिया योजना सहित स्वरोजगार योजना से हजारों दलितो को स्वराजेगार से जोड़ा जा रहा है।

जनसंवाद को मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, योगेन्द्र राम, आनंद राम, मनोरमा पासवान ने भी सम्बोधित किया।
संचालन मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर पासवान व धन्यवाद ज्ञापन सुरेश चौधरी भोला ने किया।
कार्यक्रम में इनका हुआ सम्मान :-
दशई बैठा, सोनेलाल चौधरी, रघुनाथ पासवान, देवेंद्र चौधरी, विश्वनाथ पासवान, मदनलाल, बसंतलाल, संतलाल पासवान, लक्ष्मण राम, कौशल्या देवी, नारायण पासवान.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री संजीव झा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आशीष अग्रवाल, अभिषेक सौरभ, मिथिलेश कुमार आदि शामिल हुए.



Leave a Reply