BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत “फ़ीट इंडिया फ्रीडम रन” कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

समाहरणालय मुजफ्फरपुर।

दिनांक -23 सितंबर 2021

25 सितंबर 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत “फ़ीट इंडिया फ्रीडम रन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 25 सितंबर को प्रातः7:00 बजे समाहरणालय परिसर से होगी और समाप्ति सिकंदरपुर स्टेडियम में होगी।

इस सम्वन्ध में जिलाधिकारी ने दिया आवश्यक निर्देश।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया जाना है।उक्त कार्यक्रम मुजफ्फरपुर में दिनांक 25 सितंबर 2021 को निर्धारित है जो प्रातः 7:00 बजे समाहरणालय परिसर से शुरू होकर सिकंदरपुर स्टेडियम में समाप्त होगी।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस हेतु अंचल अधिकारी मुशहरी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुशहरी (सदर) अंचल निरीक्षक मुशहरी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनयुक्ति की गई है। थानाअध्यक्ष ,नगर मुजफ्फरपुर एवं थानाअध्यक्ष सिकंदरपुर ओपी पुलिस अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया कि 25 सितम्बर को प्रातः 7:00 बजे कार्यक्रम का आगाज समाहरणालय परिसर से होगा जहां युवा स्वयंसेवकों के समूह द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही उपस्थित युवाओं को मुख्यालय द्वारा प्राप्त फिट इंडिया फ्रीडम रन शपथ दिलाया जाएगा।

7:30 बजे फ़ीट इंडिया रन को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। वही सिकंदरपुर स्टेडियम में एनवाईके,एन एस एस और एनसीसी के प्रतिभागियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव आधारित नाटक का मंचन, लोकगीत एवं कविता वाचन किया जाएगा।साथ ही दीनदयालउपाध्याय जयंती/ अंत्योदय दिवस के परउपलक्ष्य पर दीनदयाल उपाध्याय जी पर आधारित लघु फिल्म चित्र का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता की चित्रों की प्रदर्शनी एवं विजेताओं का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.