Breaking NewsInternational

#BREAKING: सुलेमानी के खा’त्‍मे के बाद अमेरिका की दूसरी एयर स्‍ट्रा’इक, जानें…

अमेरिका ने बगदाद में ईरान के दूसरे सबसे ता’कतवर नेता एवं शीर्ष कुद्स कमांडर कासिम सुलेमानी को मा’र गि’राने के एक दिन बाद शनिवार को फ‍िर एयर स्‍ट्रा’इक की। समाचार एजेंसी एएनआइ के ट्वीट के मुताबिक, अमेरिका ने इराक में अपनी दूसरी एयर स्‍ट्राइक में फ‍िर एक हश्‍द कमांडर को मा’र गि’राया है। ताजा अमेरिकी एयर स्‍ट्रा’इक में मा’रे गए लोग ईरान समर्थक मिलिशिया हश्‍द अल-शाबी के बताए जा रहे हैं। मिलिशिया हश्‍द अल-शाबी ईरान समर्थक पापुलर मोबलाइजेशन फोर्सेस का दूसरा नाम है।समाचार एजेंसी रॉयटर ने इराकी सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने इस बार उत्‍तर बगदाद में इराकी मिलिशिया के काफ‍िले को निशाना बनाया। मिलिशिया के तीन में से दो वाहन हवाई हम”ले की जद में आ गए जिनमें सवार छह लोगों की मौ’त हो गई। स्‍थानीय समयानुसार रात करीब 1:12 बजे हुए इस ह’मले में किस कमांडर की मौ’त हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अमेरिकी ड्रोन ह’मले में मा’रे गए ईरानी क’मांडर कासिम सुलेमानी और इराकी अर्द्धसैन्य बल के उप प्रमुख अबू महदी अल मुहांदिस के लिए शोक मार्च निकाला जाना था जिसके कुछ ही घंटों पहले यह ह’मला किया गया। इराकी सरकारी टीवी चैनल की ओर से कहा गया है कि यह हमला अमेरिका ने किया। इस ताजा ह’मले के बारे में अमेरिका की ओर से कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। आधिकारिक तौर पर म’रने वालों का आंकड़ा भी जारी नहीं किया गया है। सुलेमानी की मौ’त के एक दिन बाद हुए दूसरे ह’मले में नि’शाना बनाए गए अर्द्धसैन्य नेटवर्क हशद अल शाबी ने अपने बयान में ह’मले की जानकारी दी है लेकिन यह नहीं बताया है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। हशद अल शाबी के शिया बहुल धड़ों के ईरान से निकट संबंध हैं। जानकारों की मानें तो ईरान और अमेरिका के बीच बे’हद त’नावपूर्ण स्थिति के बीच ये हमले सबसे नाटकीय’ घट’नाक्रम हैं। उल्‍लेखनीय है कि अमेरिका ने शुक्रवार को बगदाद के एयरपोर्ट पर ड्रोन से ह’मला करके ईरान के शीर्ष कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मौ’त के घा’ट उतार दिया। ह’मले में सुलेमानी के सलाहकार एवं इराकी मिलिशिया कताइब हिजबुल्ला के कमांडर अबू महदी अल-मुहंदिस की भी मौ’त हो गई।

मालूम हो कि अमेरिका ने सुलेमानी को आ’तंकी घोषित कर रखा था। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्डस की कुद्स फोर्स के प्रमुख सुलेमानी ने पश्चिम एशिया में ईरान का सैन्य प्रभाव बढ़ाने में मुख्‍य भूमिका निभाई थी। शीर्ष कमांडर की मौ’त से बौ’खलाए ईरान ने बदला लेने और अमेरिका को मुंहतो’ड़ जवाब देने का एलान किया है। वहीं सुलेमानी की मौ’त से पैदा हुए तनाव को देखते हुए अमेरिका ने पश्चिम एशिया में और साढ़े तीन हजार अतिरिक्त सैनिकों को भेजने का फैसला किया है। हालांकि, पेंटागन से अभी आधिकारि‍क घो’षणा होनी बाकी है। ये सैनिक 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के उन 700 सैनिकों के अतिरिक्त होंगे जिन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में कुवैत में तै’नात किया गया था। इनकी तै’नाती बगदाग में अमेरिकी दूतावास पर ह’मले के बाद की गई है। इस बीच फ्लोरिडा में छुट्टियां बिता रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कासिम सुलेमानी की ह’त्‍या ईरान के साथ विवा’द बढ़ाने के लिए नहीं की गई है। हमने यह का’र्रवाई एक यु’द्ध को ख’त्‍म करने के लिए की है ना कि एक यु’द्ध शुरू करने के लिए… हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा है कि यदि इस्‍लामिक देश ने कोई जवाबी का’र्रवाई की तो अमेरिका इससे निपटने के लिए तैयार है। उन्‍होंने ईरान को यह हि’दायत दी कि वह अपने पड़ोसियों को अस्थिर करने से बाज आए।जानकारों की मानें तो अमेरिकी रवैये के कारण समूचे खाड़ी क्षेत्र में समीकरण बदल सकते हैं। खासतौर पर सऊदी अरब पर ह’मले का ख’तरा बढ़ गया है। यही नहीं फलस्तीनी क्षेत्र से भी इजरायल पर हमले बढ़ सकते हैं। इन्‍हीं खतरों को देखते हुए इजरायली राष्ट्रपति नेतन्याहू ने अपनी यूनान की यात्रा बीच में ही छोड़ दी है। इन बदले हा’लातों में ईरान पर बदला लेने का भारी दबा’व है। ऐसे में यदि ईरान कोई भी का’र्रवाई करता है तो अमेरिका भी उसे जवाब देने से पीछे नहीं हटे’गा। नतीजतन रूस के मैदान में आने की नौ’बत आ सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.