
जो लोग सच देखने का साहस रखते हों, उन्हें बिहार के हालात पर बनी दो फिल्में – ‘गंगाजल’ और ‘अपह’रण’ यू-ट्यूब से डाउनलोड कर अवश्य देखनी चाहिए। ये दोनों फिल्में भाजपा ने नहीं, मशहूर निर्देशक प्रकाश झा ने बनायी थी। एक पोस्टर पर भड़के राजद नेता इन फिल्मों के बारे में क्या कहेंगे? अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार में पिछली गर्मी के दौ’रान चमकी बु’खार से बच्चों की मौ’त पर कांग्रेस- राजद सरकार को कोस रहे थे। अब, जब राजस्थान में 34 दिनों में 105 बच्चों की मौ’त पर चुप क्यों हैं.जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने राजद के पोस्टर पर पलटवा’र करते हुए आ’रोप लगाया कि राजद का 15 वर्षों का शासन जनगलराज का था, जबकि नीतीश कुमार का शासन सुशासन और विकास का है। श्री निषाद ने कहा कि लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के राज में बिहार नर’संहारों से रक्तरंजित रहा।

अदालत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि लालू-राबड़ी राज में बिहार में शासन व्यवस्था नाम की कोई चीज नही हैं। नेताओं, अपराधियों एवं नौकरशाहों की मिलिभगत से लालू-राबड़ी राज में अपहरण एवं फिरौती उद्योग बन गया था। सुशासन के तहत जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आवेदकों के मा’मलो को निपटाया गया। तालीमी मरकज, उत्प्रेरण केन्द्रों के माध्यम से लाखों बच्चों को स्कूलो में दाखिला करा कर मुख्य धारा से जोड़ा गया। बिहार में हजारों पुल-पुलियों का निर्माण किया गया। हर घर बिजली योजना समय से पहले बिहार ने पूरा कर कीर्तिमान स्थापित किया।



Leave a Reply