पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर से STF ने हार्डकोर नक्सली प्रमोद राय को गिरफ्तार कर लिया। वह पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी के लिए गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों से वोट मांग रहा था। इसकी सूचना STF SOG 2 को लगी। टीम ने गांव में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। SSP जयंतकांत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की उसके खिलाफ कई कांड दर्ज हैं।
मीनापुर प्रखंड के पैगंबरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेमचंद्र सिंह के ह’त्या में वह वांटेड था। नारायणपुर गांव से इसकी गिरफ्तारी की गई। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे सिवाईपट्टी थाने की पुलिस को सौंप दिया है। जहां पुलिस के वरीय अधिकारी उससे पूछताछ कर रहें है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।



12 साल पूर्व हुई थी ह’त्या
बताया गया की जुलाई 2009 में मीनापुर प्रखंड के पैगंबरपुर पंचायत के मुखिया प्रेमचंद्र सिंह की ह’त्या नक्सलियों ने कर दी थी। इसे लेकर परिजनों के बयान पर सिवाईपट्टी थाने में प्रमोद राय समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया था। घट’ना के बाद से वह फरार था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर उसे गि’रफ्तार किया गया।

पंसस पद पर चुनाव लड़ रही पत्नी
बताया जा रहा है कि प्रमोद राय की पत्नी पंचायत चुनाव में खड़ी है। वे पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए मैदान में है। वह अपनी पत्नी के लिए वोट मांग रहा था। संबंधित पंचायत में वोट मांग रहा था। इसी दौरान STF ने इसे दबोच लिया। SSP ने बताया कि उसके खिलाफ वारंट भी निर्गत था। जिले के अन्य थानों से उसका पूर्व का रिकॉर्ड मांगा गया है। जेल भेजने के बाद उसे अन्य कांडों में रिमांड किया जाएगा। उससे फिलहाल कई बिंदुओं पर पूछताछ चल रही है। उसकी सक्रियता इन दिनों गांव में बढ़ने को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं।





Leave a Reply