पटना के नौबतपुर में मंगलवार की देर शाम अचा”नक गैस सिलेंडर ब्ला’स्ट होने से एक ही परिवार के 4 बच्चे झु’लस गए । इसके अलावा उसी परिवार का एक और शख्स भी आग की च’पेट में आया है। सभी लोगों को इलाज के लिए नौबतपुर के सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां सभी की हालत गंभी’र बनी हुई है । घ’टना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।
चूल्हे के नजदीक ही थे बच्चे
नौबतपुर थाना क्षेत्र के रहमत गांव में अचानक एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया । सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण गैस चूल्हे के नजदीक 4 बच्चे सहित एक व्यक्ति बुरी तरह झु’लस गए । करीमन महतो के घर सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण उनके एक बेटे बबलू महतो की तीन बेटियां झुलस गई। सोनम कुमारी 11 वर्ष , चांदनी कुमारी 7 वर्ष , आरती कुमारी 6 वर्ष झु’लस गई है। इसके अलावा विकास कुमार और उसका बेटा आकाश कुमार 3 वर्ष भी झुलस गया।




तेज आवाज सुन भागने लगे लोग
गैस सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज इतना तेज थी कि आसपास के लोग किसी बड़ी अनहोनी की घ’टना से इधर-उधर भागने लगे । आवाज से कुछ देर के लिए घर के लोग यह समझ ही नहीं पाए कि इतनी तेज आवाज कहीं किसी बम ब्ला’स्ट की तो नहीं ।

ब्लास्ट होते ही आवाज की तरफ लोग दौड़कर घर के किचन में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर परिवार के लोगों को होश उड़ गए । बिना देर किए गांव मोहल्ले के लोग वहां जमा हुए। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया ।




Leave a Reply