BIHARBreaking NewsSTATE

पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, 5 लोगों की मौ’त / अनंत चतुर्दशी का मेला देखकर लौट रहे थे कार में सवार 6 लोग

अररिया के पलासी थाना क्षेत्र में तेज अनियंत्रित कार सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, इसमें कार में सवार पांच लोगों की मौ’त हो गई, जबकि एक लोग कार से बाहर से निकलकर जान बचाने में सफल हुआ। हा’दसा पलासी थाना के डाला गांव के पास हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह अनंत चतुर्दशी को लेकर लगे मेला से लौटने के क्रम में कार टर्निंग पर असंतुलित होकर पलट गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को पानी से भरे गड्ढे से बाहर निकालने में जुटी है। पलासी थानेदार शिवपूजन कुमार के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि कार कार ड्राइवर सोनू यादव घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा दिया। मरने वालों में अररिया के लौखड़ा के कलानंद मंडल, गेरारी के सुनील करदार, मझवा के सुनील मंडल, चौरी के धनंजय साह और नवीन साह जो चिकनी कुर्साकाटा ब्लॉक के थे।

अनंत पूजा मेला देख लौट रहे थे सभी

स्थानीय लोगों के अनुसार पलासी के गेरारी गांव में अनंत चतुर्दशी का मेला लगा हुआ था। सोमवार रात एक कार पर 6 लोग सवार होकर अनंत चतुर्दशी का मेला देखने गए थे। मंगलवार सुबह सभी कार होकर मेला से लौट रहे थे। कार कलियागंज की ओर जा रही थी। इसी बीच शार्प टर्निंग में कार के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और गाड़ी तालाब में जा गिरी। जब लोग कार सवार की मदद के लिए लोग आते तब तक पांच लोग डूब चुके थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.