Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

NEW YEAR 2020: अपनी हीरोइनों के साथ टेबल पर चढ़कर नाचे सलमान खान, देखें तस्वीरें…

नया साल शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी सेलेब्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं। करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन तक, हर सेलेब्स ने अलग-अलग तरीके से नए साल का स्वागत किया। कोई हिल स्टेशन गया तो किसी ने घर पर पार्टी की। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की कई तस्वीरें सामने आईं, लेकिन भाईजान यानी सलमान खान का दीदार किसी को नहीं हुआ।फैंस भी ये देखने को बे’ताब थे कि सलमान ने अपना न्यू ईयर कैसे सेलिब्रेट किया। अगर आपको भी सलमान की तस्वीरों का इंतजार था तो हम आपक ये इंतजार खत्म कर देते हैं।

सलमान ने कैसे न्यू ईयर सेलिब्रेट किया इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें इतनी मस्त हैं कि इन्हें देखकर आपको भी डांस करने का मन करने लगेगा। वायरल हो रही फोटोज़ में सलमान अपनी हीरोइनों संगीता बिजलानी, डेज़ी शाह और सेई मांजरेकर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भाई सेलिब्रेशन में इतने डूबे हुए हैं कि टेबल पर चढ़कर डांस कर रहे हैं। इन तस्वीरों से ही पता चल रहा है सलमान ने नए साल का स्वागत कितने मस्त तरीके से किया है।वर्क फ्रंट का बात करें तो 20 दिसंबर 2019 को ही सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ रिलीज़ हई। महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म पर्दे पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.