BIHARBreaking NewsSTATE

बेगूसराय के जिम में पसीना बहा रहे गिरिराज, केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को दिया फिट रहने का मैसेज

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर आए हुए हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री आज जिम में नजर आए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार देश में आई है, खेल मंत्री के द्वारा ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उन्हें ‘फिट इंडिया’ पर कई सवालों का जवाब मिल सकता है।

बेगूसराय सदर अस्पताल भी पहुंचे गिरिराज

गिरिराज सिंह अपनी पूरी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए और जीविका दीदी द्वारा शुरू किए गए ‘दीदी की रसोई’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए खाना भी खाया। इसके बाद कम दाम पर सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को खाना उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही जीविका की टीम को बधाई दी।

गिरिराज सिंह ने भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए खाना भी खाया।

गिरिराज सिंह ने भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए खाना भी खाया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आय में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य राष्ट्रीय आजीविका मिशन शुरू किया गया है। बिहार में आजीविका मिशन मोदी सरकार का सपना पूरा करेगी।

मौके पर भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू समेत जिला भाजपा की पूरी टीम, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सभी ने सदर अस्पताल में चलाई जा रही ‘दीदी की रसोई’ और रसोई के गुणवत्ता की जमकर सराहना किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.